फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पत्रकार पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग

पत्रकार पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग

Sat, 23 Mar 2019 09:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
पुरोला। हल्द्वानी में पत्रकार पर हुए हमले की निंदा करते हुए रवाईं घाटी पत्रकार संघ ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। शनिवार को यहां हुई पत्रकार संघ की बैठक में शामिल सभी पत्रकारों ने एक आवाज में हल्द्वानी में पत्रकार मोहन भट्ट पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की। इस मौके पर राधेकृष्ण उनियाल, सुनील थपलियाल, जेपी बहुगुणा, दिनेश रावत, जगमोहन पोखरियाल, विरेंद्र चौहान, बलदेव भंडारी, तिलक रमोला, सचिन नौटियाल, विजयपाल रावत, विजेंद्र असवाल, विनोद रावत, द्वारिका सेमवाल, अनिल रावत, नीरज उत्तराखंडी, भगवती रतूड़ी, ओंकार बहुगुणा, भगत राणा आदि मौजूद रहे।

उधर, गैरसैंण में हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार मोहन भट्ट पर होली के दौरान किए गए जानलेवा हमले की गैरसैैंण पत्रकार संगठन ने घोर निंदा की है। संगठन के अध्यक्ष डा. अवतार सिंह नेगी, जोध सिंह रावत, पुरुषोत्तम असनोड़ा, महेश जुयाल, अभिषेक रावत, गौरव शाह, पुष्कर सिंह रावत, प्रेम संगेला आदि ने पत्रकार के हमलावरों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed