फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सिक्योर हिमालय प्रोजेक्ट के तहत हर्षिल वैली में बागवानी की तस्वीर चमकाने की तैयारी

सिक्योर हिमालय प्रोजेक्ट के तहत हर्षिल वैली में बागवानी की तस्वीर चमकाने की तैयारी

Mon, 04 Mar 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
सिक्योर हिमालय प्रोजेक्ट के तहत हर्षिल वैली में बागवानी की तस्वीर चमकाने की तैयारी
उत्तरकाशी। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के सिक्योर हिमालय प्रोजेक्ट के तहत हर्षिल क्षेत्र में बागवानी की तस्वीर चमकाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रोजेक्ट के तहत हिमालयन एक्शन रिसर्च सेंटर (हार्क) के विशेषज्ञों ने क्षेत्र के बागवानों के बीच सर्वे कर जैविक सेब उत्पादन एवं वैल्यू चेन प्रमोशन की संभावनाएं टटोलीं।
विज्ञापन

बर्फ से ढके उपला टकनौर के गांवों में पहुंचे हार्क के विशेषज्ञों ने यहां सेब काश्तकारों से मुलाकात की। काश्तकारों ने बागवानी एवं विपणन में आ रही दिक्कतें हार्क के प्रतिनिधियों से साझा कीं। सर्वे में निष्कर्ष निकला कि यहां बागीचे पुराने हो चुके हैं। नई एवं उन्नत किस्म की पौध के लिए बागवान हिमाचल पर निर्भर हैं। यहां बगीचों में परागण किस्म के पेड़ों की संख्या कम है। साथ ही पौध रोपण, कटाई-छंटाई तथा उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं के छिड़काव का किसानों को पूरा ज्ञान नहीं है। जंगली जानवर फलों के साथ ही सेब के पेड़ों की छाल चट कर इन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

सेब काश्तकार सचेंद्र पंवार, दुर्गेश पंवार, उमेश पंवार, मोहन सिंह राणा, माधवेंद्र रावत ने बागवानी को बढ़ावा देने के लिए किसानों को बाहरी सेब उत्पादक क्षेत्रों में एक्सपोजर विजिट कराने, किसानों को बागवानी का ज्ञान देने, बागवानी में आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए क्षेत्र तक विशेषज्ञों की पहुंच सुनिश्चित करने और आधुनिक विधि के प्रशिक्षण की मांग की। उन्होंने जंगली जानवरों से बगीचों की सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग कराने पर जोर दिया। किसानों ने विपणन में आ रही दिक्कतें भी साझा कीं। सर्वे टीम ने इन मुद्दों को लेकर डीएम डा.आशीष चौहान एवं गंगोत्री विधायक गोपाल रावत से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएनडीपी को सौंपेंगे विस्तृत रिपोर्ट
उत्तरकाशी। हार्क की सर्वे टीम के प्रमुख शैलेष पंवार ने बताया कि सर्वे में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। क्षेत्र में बागवानी को बढ़ावा देने और इसमें विविधता लाकर किसानों के लिए अधिक फायदेमंद बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने की जरूरत है। किसानों से मिली जानकारी के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर यूएनडीपी को सौंपी जाएगी। सर्वे टीम में डा. सुहासिनी, अतुल नौटियाल, सेब विज्ञानी उमेश कुमार, जगदंबा, जसवंत, आशीष, सौम्या, प्रवेंद्र और यूएनडीपी के प्रतिनिधि रोहित गुसाईं शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed