{"_id":"5c794db7bdec2275c5124eb4","slug":"15514537212-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का करंट लगने से लाइन मैन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का करंट लगने से लाइन मैन गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। हर्षिल में सेना के कैंप के पास बिजली की लाइन दुरुस्त कर रहा ऊर्जा निगम का दैनिक वेतन भोगी लाइनमैन करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सेना की एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 200 किलोवाट की हर्षिल लघु जल विद्युत परियोजना बीते 20 फरवरी से बंद पड़ी थी। शुक्रवार दोपहर को हर्षिल में सेना के कैंप के पास बिजली की लाइन के उलझे हुए तारों को ठीक करने का काम चल रहा था। इस बीच परियोजना चालू होने से बिजली की लाइन में करंट दौड़ पड़ा, जिससे लाइन पर काम कर रहा ऊर्जा निगम का दैनिक वेतनभोगी लाइनमैन पाव सिंगोट निवासी मंजीत करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस कर खंभे से नीचे जा गिरा। सेना की एंबुलेंस की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में दूरसंचार सेवाएं ठप होने के कारण परियोजना चालू होने की सूचना लाइन पर काम कर रहे कर्मचारियों को नहीं मिल पाई, जिस कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने पीड़ित कर्मचारी को हरसंभव मदद देने के साथ ही क्षेत्र में दूरसंचार सेवाएं दुरुस्त कराने की मांग की है। ब्यूरो