{"_id":"5c701e8abdec2273a0326622","slug":"15508518242-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित पीआरडी जवानों ने उठाई रोजगार देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षित पीआरडी जवानों ने उठाई रोजगार देने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरोला। क्षेत्र के पीआरडी जवानों ने रोजगार नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया है। आक्रोशित जवानों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जवानों ने कहा कि विभाग द्वारा अपने चहेतों व कई अन्य अप्रशिक्षित लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है, लेकिन पीआरडी प्रशिक्षित जवान के साथ भेदभाव करते हुए उन्हें किसी भी प्रकार का कार्य नहीं दिया जा रहा है, जिससे दर्जनों जवानों के सामने आजीविका व अपने परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जल्द ही मांगों का निस्तारण नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। ज्ञापन देने वालों में प्रताप सिंह, सविता चौहान, हरीश, रमेश, सीमा देवी आदि शामिल रहे।