{"_id":"5c68349dbdec22737b7b8b7f","slug":"155033319016-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक एवं डीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने समाप्त किया धरना आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक एवं डीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने समाप्त किया धरना आंदोलन
विज्ञापन
strike
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। भटवाड़ी तहसील मुख्यालय के सरकारी दफ्तरों को आबाद करने की मांग पर बीते 19 दिन से चल रहा धरना आंदोलन शनिवार को गंगोत्री विधायक और डीएम के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया। अब एसडीएम हफ्ते में तीन दिन भटवाड़ी और तीन दिन जिला मुख्यालय पर बैठेंगे और शेष विभाग भी जल्द ही भटवाड़ी स्थिति कार्यालयों को पुर्न स्थापित करेंगे।
शनिवार को गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि सीमांत विकासखंड का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने भटवाड़ी क्षेत्र में विभिन्न मोटर मार्गों समेत अन्य विकास योजनाओं की स्वीकृति का हवाला दिया। डीएम डा. आशीष चौहान ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एसडीएम अब हफ्ते में तीन दिन भटवाड़ी बैठेंगे और तीन दिन जिला मुख्यालय पर। इसके अलावा शेष विभागों को भी जल्द से जल्द अपने भटवाड़ी के दफ्तर चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी विभाग के पास यहां भवन नहीं है तो वह एनटीपीसी के खाली भवनों को उपयोग में ला सकता है। डीएम ने कहा कि निर्देश का अनुपालन नहीं होने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों का वेतन रोका जाएगा। आंदोलन में शामिल कुशला रतूड़ी, राजेश रतूड़ी आदि ने कहा कि विधायक एवं डीएम के भरोसे पर आंदोलन समाप्त किया जा रहा है। यदि आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई नहीं हुई, तो पुन: आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भटवाड़ी के ब्लाक प्रमुख चंदन पंवार, कुशला रतूड़ी, राजेश रतूड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राघवानंद नौटियाल, विजय संतरी, विजयपाल मखलोगा आदि मौजूद रहे।