फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पुलवामा में आतंकी हमले का चौतरफा विरोध, जगह-जगह फूंके पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले

पुलवामा में आतंकी हमले का चौतरफा विरोध, जगह-जगह फूंके पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले

Fri, 15 Feb 2019 09:50 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा में आतंकी हमले का चौतरफा विरोध, जगह-जगह फूंके पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले
उत्तरकाशी/पुरोला/नौगांव/बड़कोट/चिन्यालीसौड़। पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन एवं शोक सभाएं आयोजित की गईं। इस दौरान आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही लोगों ने सरकार से आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में डीएम डा. आशीष चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हमले में शहीद हुए चिन्यालीसौड़ के बनकोट गांव निवासी मोहन लाल रतूड़ी सहित अन्य सभी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। वहीं एसपी कार्यालय में एसपी पंकज भट्ट सहित पुलिस के तमाम अधिकारी एवं जवानों ने घटना पर शोक जताते हुए शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा। पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित शोक सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान उन्होंने सभी राजनीतिक दलों व जनता से एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने में सरकार का सहयोग करने की अपील की। एबीवीपी के सदस्यों ने हनुमान चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर आतंकवाद को जड़ से मिटाने की मांग की। शुक्रवार को सभी वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे। उधर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने विश्वनाथ चौक में शोक सभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित सभी व्यापारियों ने हनुमान चौक में पाकिस्तान का पुतला फूंका। केंद्रीय विद्यालय उत्तरकाशी में सभी छात्रों व शिक्षकों ने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा। वहीं पुरोला, मोरी, नौगांव, बड़कोट, चिन्यालीसौड़ व ब्रह्मखाल आदि स्थानों पर कई राजनीतिक दल एवं संगठनों ने पाकिस्तान एवं आतंकवाद का पुतला फूंककर रोष जताया। इस मौके पर आक्रोशित जनता ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सरकार से आतंकवाद को जड़ से मिटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed