{"_id":"5c62eacabdec2273875d5a04","slug":"15499866149-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी में से किसी एक को ही पेंशन का लाभ देने के निर्णय से जनता में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी में से किसी एक को ही पेंशन का लाभ देने के निर्णय से जनता में रोष
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। सरकार की वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे दंपतियों में से अब किसी एक को ही योजनाओं के तहत पेंशन मिल सकेगी। इसके तहत जिले में करीब 600 लोगों की पेंशन बंद हो गई है।
बुजुर्ग एवं दिव्यांग लोगों के भरण पोषण के लिए सरकार द्वारा मासिक पेंशन की व्यवस्था की गई है। 17 जून 2016 को उत्तराखंड शासन द्वारा जारी आदेश के तहत पति-पत्नी में से कोई एक व्यक्ति ही योजना का लाभ ले सकता है। इस शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित कर अब समाज कल्याण विभाग ने ऐसे दंपतियों का चयन कर उनमें से एक की पेंशन बंद करना शुरू कर दिया है। सरकार के इस निर्णय से लोगों में रोष है। प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष जगेंद्र राणा, छमरोटा के पूर्व प्रधान राम प्रसाद सेमवाल आदि ने कहा कि सरकार द्वारा पेंशन के नाम पर मात्र हजार रुपये तक की धनराशि दी जाती है। अब पति-पत्नी में से एक की पेंशन बंद किए जाने से उनकी समस्याएं बढ़ जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडे ने बताया कि विभाग द्वारा 2016 को जारी शासनादेश के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत पति पत्नी में से किसी एक को ही पेंशन का लाभ मिल सकता है। जिसमें से सरकार ने महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए पति की पेंशन बंद करने के निर्देश दिए हैं।