फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 25 फरवरी तक करें आवेदन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 25 फरवरी तक करें आवेदन

Sun, 10 Feb 2019 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 25 फरवरी तक करें आवेदन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। छोटे किसानों को आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर रविवार को जिला सभागार में बैठक की गई। जिसमें डीएम डा.आशीष चौहान ने बताया कि योजना के तहत दो हेक्टेयर(100 नाली) तक कृषि भूमि वाले किसानों को सरकार द्वारा प्रति वर्ष 6 हजार वित्तीय सहायता दी जानी है। जिसे 2-2 हजार रुपये की तीन किश्तों में प्रदान किया जाना है। जिसके तहत योजना की पहली किशत मार्च माह से पहले प्रदान की जानी है। इसके लिए 25 फरवरी तक संबंधित किसान आवेदन कर सकते हैं। लीड बैंक अधिकारी को किसानों के खाते खुलवाने के लिए सभी शाखा प्रबंधकों को दिशा निर्देश जारी करने के भी आदेश दिए। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर ने बताया कि जिले में 36 हजार 584 लघु किसान हैं। जिनमें से अभी 12 हजार किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन किया है। जबकि बाकी अन्य किसानों को भी जल्द ही योजना से लाभान्वित किया जाएगा। बैठक में एसपी पंकज भट्ट, डीएफओ संदीप कुमार, सीएमओ डा.विनोद नौटियाल, एसडीएम देवेंद्र नेगी, अनुराग आर्य, आकाश जोशी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी वीरेंद्र पुरी, डीडीओ संजय सिंह, सीवीओ डा.प्रलंयकरनाथ, सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed