{"_id":"5c604f40bdec22738442b133","slug":"154981572517-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन खराब होने से एक्टिवेट नहीं हो पा रहे नए एटीएम कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन खराब होने से एक्टिवेट नहीं हो पा रहे नए एटीएम कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। नगर क्षेत्र में एटीएम खराब होने से खाताधारकों के समक्ष कैश निकालने की दिक्कत के साथ ही अब नए एटीएम कार्ड एक्टिवेट करने की समस्या भी खड़ी हो गई है। खाताधारकों ने बैंक प्रबंधन से शीघ्र एटीएम दुरुस्त कराने की मांग की है।
क्षेत्र के रणवीर सिंह, मोंटी अग्रवाल ने बताया कि यूनियन बैंक का एटीएम लंबे समय से खराब पड़ा है। अब बैंक द्वारा पुराने एटीएम रद्द कर उपभोक्ताओं को नए एटीएम कार्ड मुहैया कराए जा रहे हैं। यह एटीएम कार्ड एक हफ्ते के भीतर उक्त बैंक के एटीएम पर ही एक्टिवेट होने हैं, जबकि बड़कोट स्थित बैंक का एटीएम खराब पड़ा है। ऐसे में लोगों को तय समय के भीतर एटीएम एक्टिवेट करने के लिए देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही है। उन्होंने बैंक के उच्चाधिकारियों से शीघ्र एटीएम दुरुस्त कराने की मांग की है। यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक विवेक बलोदी ने स्वीकारा कि एटीएम मशीन में तकनीकी खराबी के चलते दिक्कत आ रही है।