Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   कड़ाके की ठंड से बढ़ रहे हैं हृदय रोगी

कड़ाके की ठंड से बढ़ रहे हैं हृदय रोगी

Mon, 28 Jan 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से बढ़ रहे हैं हृदय रोगी
उत्तरकाशी। जनपद में भारी बर्फबारी के चलते पड़ रही कड़ाके की ठंड के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी बढ़ने लगी हैं। चिकित्सकों के अनुसार हाड़ कंपाती ठंड के कारण हृदय रोगों का खतरा बढ़ गया है। दो-तीन दिन में ही सीने में दर्द की शिकायत वाले करीब मरीज जिला अस्पताल पहुंचे हैं।
विज्ञापन

विगत दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण जिले के तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों में हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यही कारण रहा कि बीते एक दो दिन के भीतर ही सीने में दर्द की शिकायत लेकर करीब आठ मरीज जिला अस्पताल पहुंचे थे, जिनमें से पत्रकार सुरेंद्र पुरी सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि अन्य की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। वरिष्ठ सर्जन डा. एसडी सकलानी ने बताया कि सर्दियों में सामान्य व्यक्ति का ब्लड प्रेशर भी करीब दस प्रतिशत तक बढ़ जाता है, जिससे हृदय को क्रियाशील रहने के लिए अधिक जोर लगाना पड़ता है। साथ ही सांस लेने में भी तकलीफ होती है। ऐसे में वसा युक्त एवं ठंडा भोजन खाने, क्षमता से अधिक शारीरिक कार्य करने, शराब व तंबाकू का सेवन करने तथा गर्म कपड़ों के बिना ठंड में घूमने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि मानसिक तनाव के चलते बुजुर्गों व हृदय रोगियों के साथ-साथ युवा वर्ग भी अब हृदय संबंधी रोगों की चपेट में आने लगा है। उन्होंने लोगों को नियमित योग व हल्का व्यायाम करने के साथ ही गर्म कपड़े पहनने, सुबह व शाम की ठंड से बचने तथा तनाव से मुक्त रहने की सलाह दी। साथ ही नियमित रूप से गर्म पानी पीने और सब्जी, फल एवं कम वसा युक्त ताजा भोजन करने को कहा। ब्लड प्रेशर व हृदय रोगियों को हर समय अपनी दवाई साथ में रखनी चाहिए। सीने में दर्द व सांस लेने में तकलीफ होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed