फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आई रेडक्रास सोसायटी और स्कूली बच्चे

असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आई रेडक्रास सोसायटी और स्कूली बच्चे

Fri, 18 Jan 2019 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आई रेडक्रास सोसायटी और स्कूली बच्चे
उत्तरकाशी। रेडक्रास सोसायटी, अनघा माउंटेन एसोसिएशन और नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने गरीब एवं असहाय वर्ग के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने गरीब एवं असहाय वर्ग के लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। इसे देखते हुए रेडक्रास सोसायटी और अनघा माउंटेन एसोसिएशन के साथ ही नगर के गोव्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर, सहारा क्रिश्चियन एकेडमी, स्वामी विवेकानंद स्कूल, गोपाल विद्या मंदिर, पायनियर पब्लिक स्कूल आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लोगों की मदद का बीड़ा उठाया। इन लोगों ने अपने घरों और अन्य लोगों के सहयोग से टोपी, स्वेटर आदि गर्म कपड़े आदि एकत्र किए। शुक्रवार को इन लोगों ने उत्तरकाशी से भैरोंघाटी के बीच जगह-जगह काम कर रहे बीआरओ के मजदूरों और उनके बच्चों को यह कपड़े वितरित किए। मौके पर मौजूद रहे बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी मेजर आदित्य एवं सरदार अमरीक सिंह ने इन लोगों के प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया। इस मौके पर रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन अजय पुरी, उम्मेद पंवार, सुभाष कुमाईं, सुरेंद्र गंगाड़ी, प्रेम सिंह नेगी, अभिज्ञान, आराध्य पुरी आदि अनेक लोग मौजूद रहे। इधर जूनियर रेडक्रास सोसायटी के डा.शंभू प्रसाद नौटियाल के नेतृत्व में सोसायटी से जुड़े राइंका भंकोली के स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं भंकोली गांव स्थित पूरण उर्फ गमतू के घर पहुंचे। इस निराश्रित वृद्ध की उम्र सौ वर्ष से अधिक है और बुजुर्ग का कोई नहीं है। सोसायटी की ओर से उक्त बुजुर्ग को रोजमर्रा की जरूरत का सामान एवं खाद्य सामग्री के साथ ही इलाज के लिए पैसे भी उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed