फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   चुनाव आचार संहिता लगने से पहले तैयार होगा बौन इंजीनियरिंग कालेज - डा.धन सिंह रावत

चुनाव आचार संहिता लगने से पहले तैयार होगा बौन इंजीनियरिंग कालेज - डा.धन सिंह रावत

Thu, 17 Jan 2019 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता लगने से पहले तैयार होगा बौन इंजीनियरिंग कालेज - डा.धन सिंह रावत
उत्तरकाशी। जिले के दौरे पर पहुंचे सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बौन गांव पहुंचकर निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे कार्यों के लिए शीघ्र बजट मुहैया कराकर चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व अवशेष कार्य पूरे कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सांसद आदर्श ग्राम में अपेक्षित विकास नहीं होने पर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय सांसद के समक्ष नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय बौन गांव में 22 करोड़ की लागत से इंजीनियरिंग कालेज स्वीकृत हुआ था। करीब 16 करोड़ रुपये खर्च कर कालेज के कई कमरों का निर्माण तो हो गया, लेकिन कई निर्माण अभी अधूरे होने के कारण निर्मित भवन भी आवारा पशुओं का डेरा बने हुए हैं। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए बृहस्पतिवार को उच्च शिक्षा मंत्री ने तमाम अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर बौन गांव में निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यूपी निर्माण निगम की धीमी कार्य प्रगति को देखते हुए सरकार ने उनसे यह काम वापस ले लिया था, जिससे कालेज भवन के निर्माण में विलंब हो गया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व कालेज के अवशेष कार्यों को पूरा कराया जाएगा। उन्होंने इस इंजीनियरिंग कालेज में स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देने वाले ट्रेड संचालित करने की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई बैठक में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष राणा ने सांसद आदर्श ग्राम बौन में अपेक्षित विकास नहीं होने पर नाराजगी जताई। सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि गांव में विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने इसमें सभी लोगों से सहयोग की अपील की और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम डा. आशीष चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, विजय संतरी, बौन के प्रधान बलदेव पडियार, उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष अजय बहुगुणा, पुरोला से पूर्व विधायक राजेश जुवांठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed