फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   फिल्म की लोकेशन तलाशने के लिए उतरकाशी पहुंचे बॉलीवुड डायरेक्टर ओमंग कुमार

फिल्म की लोकेशन तलाशने के लिए उतरकाशी पहुंचे बॉलीवुड डायरेक्टर ओमंग कुमार

Wed, 16 Jan 2019 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
फिल्म की लोकेशन तलाशने के लिए उतरकाशी पहुंचे बॉलीवुड डायरेक्टर ओमंग कुमार
उत्तरकाशी। बॉलीवुड फिल्म मैरीकॉम, सरबजीत व ब्लैक जैसी सुपर फिल्मों के डायरेक्टर ओमंग कुमार अपनी आगामी फिल्म की लोकेशन तलाशने के लिए उत्तरकाशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डीएम के साथ मुलाकात कर क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली और उसके बाद वह अपनी टीम के साथ लोकेशन तलाशने हर्षिल व नेलांग घाटी की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तरकाशी पहुंचे निर्देशक ओमंग कुमार ने डीएम डा. आशीष चौहान से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग की लोकेशन तलाशने के लिए उत्तरकाशी पहुंचे हैं। उनकी टीम को फिल्म की मांग के अनुसार पारंपरिक गांव व हिमालय की वादियों से भरपूर लोकेशन की तलाश है। ताकि वह हिमालय की बर्फीली चोटियों के साथ ही प्राकृतिक गुफा, गंगा भागीरथी नदी के तट, घने जंगल, लकड़ी के पुल व पारंपरिक शैली में बने लकड़ी के घरों में फिल्म के दृश्यों का फिल्मांकन कर सके। इस पर डीएम ने उन्हें हर्षिल, बगोरी, गर्तांगली, नेलांग, गंगोत्री स्थित पांडव गुफा, देवीधार व ब्रह्मखाल क्षेत्र में मौजूद गुफाएं, मोरी क्षेत्र के पारंपरिक शैली के गांवों में बताया। इसके बाद टीम और आपदा प्रबंधन के कर्मचारियों के साथ फिल्म की लोकेशन तलाशने हर्षिल व नेलांग घाटी के लिए रवाना हुए। बृहस्पतिवार सुबह तक लोकेशन तलाशने के बाद टीम नई टिहरी होते हुए देहरादून लौटेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम देवेंद्र नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी, जय पंवार के साथ ही फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर अंकुर मान, फोटोग्राफी डायरेक्टर सुनीता राडिया, प्रोडक्शन डिजायनर विनोद कुमार व रतिशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर बना रहे फिल्म
उत्तरकाशी। अमर उजाला से वार्ता के दौरान निर्देशक ओमंग कुमार ने फिल्म के नाम का खुलासा किए बगैर उन्होंने बताया कि यह फिल्म देश के प्रसिद्ध व्यक्ति की जीवनी पर आधारित होगी, जिसमें विवेक ओबेरॉय बतौर एक्टर काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए गुजरात व दिल्ली के अलावा हिमालयी क्षेत्र के कुछ स्थानों की शूटिंग होनी है, जिसमें वह हीरो को पारंपरिक लकड़ी के घरों में रहते, गुफाओं व गंगा तट पर साधना करते, हिमालय की बर्फीली चोटियों पर विचरण करते दिखाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि काफी अध्ययन के बाद उन्हें हर्षिल व टिहरी क्षेत्र में फिल्म की जरूरत के अनुसार की कुछ लोकेशन की जानकारी मिली है, जिसका जायजा लेने वह पहुंचे हैं। इस संबंध में उन्होंने बीते मंगलवार को देहरादून में सीएम त्रिवेंद्र रावत से भी मुलाकात की थी। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन के कुछ साल हिमालय में साधु की तरह साधना करते हुए गुजारे थे, जबकि कुछ माह पूर्व अपने हर्षिल दौरे के वक्त भी पीएम ने गंगा तट में कुछ पल बिताए थे। वहीं ओमंग कुमार भी विवेक ओबरॉय को लेकर प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी शीर्षक फिल्म बनाने जा रहे हैं।


‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘कभी-कभी’ के बाद फिर बनेगी बड़ी फिल्म
प्राकृतिक व पारंपरिक सौंदर्य से परिपूर्ण हर्षिल घाटी में कई टीवी सीरियलों व फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। वर्ष 1985 में बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर ने अपनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ व यश चोपड़ा की फिल्म ‘कभी-कभी’ की शूटिंग उत्तरकाशी जिले की खूबसूरत वादियों में हो चुकी है। इसके अलावा आशुतोष गोवारिकर के टीवी सीरियल ‘एवरेस्ट’ सहित बाबा रामदेव के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री व दिया मिर्जा द्वारा संचालित डॉक्यूमेंट्री ‘गंगा’ की शूटिंग भी यहां हो चुकी है। ऐसे में अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही बहुचर्चित फिल्म की शूटिंग भी उत्तरकाशी में होती है, तो आने वाले दिनों में यह क्षेत्र फिल्म निर्माता निर्देशकों की पसंद बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed