फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   जनता दरबार में प्रभारी मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

जनता दरबार में प्रभारी मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Sat, 29 Dec 2018 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में प्रभारी मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
पुरोला/नौगांव। जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने यमुना घाटी के नौगांव व पुरोला क्षेत्रों का दौरा किया, जिसके तहत नौगांव में बहुउद्देशीय सहकारी समिति का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने भाजपा के सेल्फी विद कमल अभियान में भी प्रतिभाग किया। वहीं पुरोला में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर व जनता दरबार में पहुंचकर उन्होंने आम जनता की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

शनिवार को पुरोला में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर एवं जनता दरबार में सहकारिता एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री के समक्ष समस्याएं रखी। आम आदमी पार्टी की रेखा नौटियाल के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं ने क्षेत्र में स्मैक, चरस की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। पुरोला विधायक राजकुमार ने किसानों को सहकारिता विभाग द्वारा किए गए फसल बीमा का मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने पुरोला में कम्युनिटी हॉल तथा शिल्पकला प्रशिक्षण केंद्र बनाने के साथ ही नगर में नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। राज्यमंत्री ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर मोटर मार्ग की मरम्मत के लिए भी धनराशि स्वीकृत हो गई है। उन्होंने महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं के संचालन की स्वीकृति प्रदान करते हुए 2019 से कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान डीएम डा. आशीष चौहान, एसपी ददनपाल सहित ब्लॉक प्रमुख शारदा राणा, पूर्व विधायक मालचंद, विनोद असवाल, नारायण सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। उधर नौगांव भ्रमण के दौरान जिला प्रभारी मंत्री ने बहुउद्देशीय सहकारी समिति का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा, नगीना देवी, श्याम डोभाल, दान सिंह, विक्रम सिंह, जगवीर भंडारी, संदीप राणा, जगेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो के बजाय किसानों से लिया जा रहा सात फीसदी ब्याज
शनिवार को बहुउद्देशीय सहकारी समिति का निरीक्षण करने पहुंचे जिला प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत को स्थानीय किसानों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। किसानों ने कहा कि सरकार ने दो प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण देने की बात कही थी, लेकिन काश्तकारों से सात प्रतिशत ब्याज लिया जा रहा है। पुरोला विधायक राजकुमार, ब्लॉक प्रमुख रचना बहुगुणा ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसका निस्तारण करने की मांग की। जिस पर मंत्री ने किसानों द्वारा जमा किए गए अतिरिक्त ब्याज को लौटाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed