{"_id":"5bf19627bdec2269717a34bb","slug":"15425593211070-59-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में जिले में हुआ कुल 70.59 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में जिले में हुआ कुल 70.59 प्रतिशत मतदान
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जनपद में निकाय चुनावों के लिए मतदान पर कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिला। यही कारण रहा कि सुबह सवेरे ठंड का प्रकोप होने के कारण कम संख्या में ही मतदाता पोलिंग बूथों तक पहुंचे। हालांकि धूप चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आयी और जनपद के पांचों निकायों में कुल 70.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिले में सुबह दस बजे तक दो घंटे में महज 10.14 फीसदी मतदान हो पाया। जबकि धूप चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आयी और दोपहर 12 बजे तक मतदान 15 प्रतिशत बढ़कर 25.12 प्रतिशत पहुंच गया। दोपहर दो बजे तक जिले में कुल 41.18 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि शाम चार बजे तक जिले में मतदान का प्रतिशत 55.54 प्रतिशत रहा। नगर पंचायत पुरोला एवं नौगांव में शाम पांच बजे तक मतदान पूर्ण हो गया था। नगर पंचायत नौगांव में कुल 82.91 प्रतिशत तथा पुरोला में 74.39 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि नगर पालिका बाड़ाहाट, चिन्यालीसौड़ और बड़कोट में शाम पांच बजे के बाद भी मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। धूप छिपने पर कड़ाके की ठंड पड़ने से मतदाताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई बार विद्युत आपूर्ति ठप होने से मतदान कार्य में भी व्यवधान पड़ा। नगर पालिका चिन्यालीसौड़ में देर शाम साढ़े छह बजे मतदान पूर्ण हुआ। यहां 71.43 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पालिका बड़कोट में शाम साढ़े छह बजे मतदान पूरा हुआ। यहां कुल 60.72 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि नगर पालिका बाड़ाहाट में देर शाम सात बजे तक मतदान चला। यहां कुल 63.5 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह जिले के पांचों निकायों में कुल 70.59 प्रतिशत मतदान हुआ।