फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   बच्चों ने फ्रेंडशिप बैंड बांधकर लिया सुरक्षा का भरोसा

बच्चों ने फ्रेंडशिप बैंड बांधकर लिया सुरक्षा का भरोसा

Sat, 17 Nov 2018 10:03 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने फ्रेंडशिप बैंड बांधकर लिया सुरक्षा का भरोसा
उत्तरकाशी। श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम चाइल्ड लाइन 1098 की ओर से चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बीते 14 नवंबर को शुरू हुआ कार्यक्रम एक हफ्ते तक चलेगा। इसके तहत बच्चों ने विभिन्न अधिकारियों को फ्रेंडशिप बैंड बांध कर उनसे सुरक्षा का भरोसा लिया।
विज्ञापन

बीते 14 नवंबर को बाल दिवस पर चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पहले दिन बच्चों ने डीएम समेत जिले के तमाम आला अधिकारियों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर उनसे सुरक्षा का आश्वासन लिया। कार्यक्रम समन्वयक दीपक उप्पल ने बताया कि इस वर्ष ‘बच्चों के लिए पड़ोस को बाल मैत्रीपूर्ण एवं सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है’ थीम पर कार्य किया जा रहा है। इसके तहत राइंका डुंडा एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज चिन्यालीसौड़ में चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने डुंडा चौकी, थाना चिन्यालीसौड़ व दोनों विकासखंड एवं तहसील कार्यालयों का भ्रमण कर यहां मौजूद अधिकारियों को फ्रेंडशिप बैंड बांधे। बीडीओ दृष्टि आनंद एवं थानाध्यक्ष रविंद्र यादव ने बच्चों को कई जानकारी दी। चाइल्ड लाइन टीम की काउंसलर गंगेश्वरी राणा, गौतमा नेगी, समीता चौहान एवं दीपा पंवार ने छात्राओं को फिल्म के माध्यम से बाल यौन शोषण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बाल यौन हिंसा के 90 फीसदी मामलों में रिश्तेदार या जान पहचान वाले ही संलिप्त पाए जाते हैं। कार्यक्रम समन्वयक दीपक उप्पल ने बच्चों को इंटरनेट के दुष्प्रभावों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed