{"_id":"5be47027bdec22696469bde3","slug":"154169752913-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान व जेई ने आयोजित की स्पर्धाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवान व जेई ने आयोजित की स्पर्धाएं
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। युवाओं को अच्छे स्वास्थ्य और सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सेना के जवान व जेई ने अनूठी पहल शुरू की है।
महेड़ा गांव निवासी आनोद पंवार बीते साल ही यूथ फाउंडेशन के माध्यम से 10 गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए। इधर उनका साथी शरद थलवाल सिंचाई विभाग में जेई हैं। दोनों युवकों की ओर से बुधवार को राइंका कटखेत में आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कबड्डी खेल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी बगोन गांव की कृष्णा चौहान ने किया। बालक वर्ग की पांच किमी क्रॉस कंट्री दौड़ में डुंडा के संदीप गुसाईं प्रथम, कैलाश द्वितीय, अंकित तृतीय रहे। बालिका वर्ग में तीन किमी की दौड़ में बगोन की अर्चना प्रथम, मानसी द्वितीय और बबीता तृतीय रही। विजेताओं को क्रमश: 1100, 800 व 500 रुपये का नकद पारितोषिक दिया गया। बालक वर्ग की कबड्डी में सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़ विजेता और राइंका चिन्यालीसौड़ उपविजेता बने। बालिका वर्ग में कटखेत प्रथम और बड़ेथी द्वितीय रहे। रस्साकसी में बड़ेथी प्रथम और बगोन द्वितीय रहा। विजेताओं को 1100 रुपये व उपविजेता को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में सुबोध पंवार, प्रमोद, शैलेंद्र जोशी, दीपक पंवार, रमेश लाल एवं आदित्य आदि ने विशेष सहयोग किया।