फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की जनसभाएं

निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की जनसभाएं

Mon, 05 Nov 2018 10:21 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की जनसभाएं
पुरोला/नौगांव। निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने पुरोला में जनसभा को संबोधित किया। पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार हरिमोहन नेगी के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जनता के सामने विकास का मॉडल पेश किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को सुलझाने में लगातार विफल रही है, जिससे आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है। विधायक राजकुमार ने भाजपा सरकार पर कांग्रेस शासित क्षेत्रों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने नगर का विकास करने का भरोसा भी दिया। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन वापस लेने वाले पूर्व सभासद केशर नेगी व किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश कुमार को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई। उधर, नौगांव व बड़कोट में भी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने नगर पंचायत नौगांव में कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश रावत तथा नगर पालिका बड़कोट में अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत के समर्थन में जनसभा की। जनसभा में राजेंद्र राणा, अतोल रावत, शूरवीर चौहान, संजय डोभाल, चिंद्रियालाल, रोजी सिंह सौंदाण, जगदीश गुसाईं, जयेंद्र रावत, राम प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed