फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   धनतेरस व दीपावली के लिए सजी दुकानें

धनतेरस व दीपावली के लिए सजी दुकानें

Mon, 05 Nov 2018 10:21 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस व दीपावली के लिए सजी दुकानें
उत्तरकाशी। त्योहारों का सीजन आते ही जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी शहर कस्बों में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में जगह-जगह पटाखों, मिठाइयों, इलेक्ट्रानिक्स, ज्वैलर्स आदि की दुकानों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं त्योहारों के लिए देहरादून, दिल्ली आदि बाहरी क्षेत्रों से लौटे लोगों व बर्फबारी के बाद खुशगवार हुई वादियों का लुत्फ लेने पहुंचे पर्यटकों की मौजूदगी से चहल-पहल बढ़ गई है। इसी क्रम में सोमवार को धनतेरस पर्व पर आजाद मैदान, मेन बाजार, भैरव चौक आदि क्षेत्रों में सुबह से ही बरतन, सोना, इलेक्ट्रानिक उपकरण, वाहन आदि खरीदने के लिए दुकानों में भीड़ लगी रही, जबकि भव्य रूप से सजे काशी विश्वनाथ, कंडार देवता मंदिर आदि मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


खाली एटीएम ने बढ़ाई मुश्किलें
उत्तरकाशी। त्योहारों में खरीददारी के लिए पैसे की बढ़ती मांग के चलते दिनभर एटीएम व बैंकों में भीड़ लगी रही। हालांकि जिला मुख्यालय के अधिकांश एटीएम खराब रहने और कुछ में पैसे नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा कि त्योहार के सीजन में बैंकों को पूर्व से ही तैयारी करनी चाहिए थी, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण आम जनता को अपना पैसा निकालने के लिए ही भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अव्यवस्थाओं ने किया लोगों को परेशान
उत्तरकाशी। त्योहार के सीजन में अव्यवस्थाओं से बचने के लिए इस बार प्रशासन ने आजाद मैदान में ही पटाखों की दुकानें सजाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन उक्त स्थान पर नगर पालिका द्वारा पर्याप्त सुविधाएं विकसित नहीं की गई हैं। आलम यह है कि बीते दिनों हुई बारिश के चलते पूरा मैदान कीचड़ में तब्दील हो गया है, जबकि मैदान में जमा कूड़े के ढेर व आवारा पशु मुसीबत बढ़ा रहे हैं। ऐसे में आम लोगों व दुकानदारों को इन अव्यवस्थाओं के चलते खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़भाड़ वाले इलाकों में लग रही पटाखों की दुकानें
उत्तरकाशी। सुरक्षा के दृष्टिगत इस बार जिलाधिकारी ने सभी व्यापारियों को आजाद मैदान में ही पटाखों की दुकान लगाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद कई दुकानदारों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखों की दुकानें सजाई हैं। भैरव चौक, मेन बाजार, जोशियाड़ा आदि संकरे स्थानों पर लगी इन दुकानों तक अग्निशमन वाहनों का पहुंचना भी मुश्किल है। ऐसे में नियमों का उल्लंघन कर सजी इन दुकानों के कारण हादसे का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed