फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   कार्यशाला में दिया छात्र-छात्राओं को कला का प्रशिक्षण

कार्यशाला में दिया छात्र-छात्राओं को कला का प्रशिक्षण

Mon, 05 Nov 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में दिया छात्र-छात्राओं को कला का प्रशिक्षण
चिन्यालीसौड़। सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़ में पीपलमंडी व सुलीठांग व्यापार मंडल के सहयोग से सात दिवसीय निशुल्क कला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता एवं चित्रकार रुचा ढिंगिया ने छात्र-छात्राओं को कला की बारीकियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेंटिंग, गीत, नृत्य आदि कलाएं मन में छुपे भावों को अभिव्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। इससे बच्चों की रचनात्मकता बढ़ने के साथ ही उनका तनाव भी कम होता है। वहीं अन्य विषयों की तरह कला के क्षेत्र में भी बच्चे बेहतर रोजगार हासिल कर अपना भविष्य संवार सकते हैं। इस दौरान हुई कविता पोस्टर प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में हिमानी ने प्रथम, रुचि गैरोला ने द्वितीय तथा शीला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में प्रीति चौहान, प्रियंका पंवार व सांझ ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर के सीनियर वर्ग में दिव्या नौटियाल, शीला नेगी व अर्चना तथा जूनियर वर्ग में सौम्यजीत, आदित्य रतूड़ी व आरुषि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर नत्थीलाल बंगवाल, राजेश नौटियाल, आजाद जुगेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed