{"_id":"5bd735f0bdec22697300b69f","slug":"15408306666-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले में युवक घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले में युवक घायल, रेफर
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। नौगांव ब्लॉक के ओजरी गांव में भालू ने एक युवक को घायल कर दिया है। गंभीर रूप से घायल युवक को बड़कोट अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे ओजरी गांव के संजय चौहान (43) पुत्र विजयपाल चौहान गांव के निकट खेतों में काम कर रहा था। तभी घात लगाकर बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पत्थर मारकर भालू को भगाया। ग्रामीणों ने युवक को बड़कोट अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया।