{"_id":"5bd735edbdec226992758b94","slug":"154083066217-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बीज बम बरसावा, हरियाली ल्यावा’ अभियान ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बीज बम बरसावा, हरियाली ल्यावा’ अभियान ने पकड़ा जोर
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी द्वारा शुरू किया गया ‘बीज बम बरसावा, हरियाली ल्यावा’ अभियान जोर पकड़ने लगा है। रिलायंस फाउंडेशन द्वारा नेचर गाइड प्रशिक्षण शिविर के दौरान भी प्रतिभागियों को बीज बम बनाने के गुर सिखाने के साथ ही इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
रिलायंस फाउंडेशन द्वारा नंदा देवी एडवेंचर स्पोर्ट्स के तकनीकी सहयोग से कपलों कैंप में नेचर गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। छह दिन के इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के युवाओं को गाइड के साथ ही बर्ड वाचिंग के गुर सिखाए जा रहे हैं। सोमवार को प्रशिक्षण सत्र के दौरान हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी के प्रमुख द्वारिका सेमवाल ने ‘बीज बम बरसावा, हरियाली ल्यावा’ अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। रिलायंस फाउंडेशन के कमलेश गुरुरानी ने इस पहल की सराहना की। इस मौके पर नंदा देवी एडवेंचर स्पोर्ट्स के डा. सुनील कैंथोला, बर्ड वाचिंग प्रशिक्षक अजय शर्मा, रेणुका समिति के संदीप उनियाल तथा भटवाड़ी प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए 32 प्रतिभागी मौजूद रहे।