फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ‘टॉर्च’ चुनाव चिह्न के लिए मची मारामारी

‘टॉर्च’ चुनाव चिह्न के लिए मची मारामारी

Mon, 29 Oct 2018 10:01 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
‘टॉर्च’ चुनाव चिह्न के लिए मची मारामारी
उत्तरकाशी। बीते कुछ चुनावों से चले आ रहे मिथक के चलते नगर पालिका बाड़ाहाट में ‘टॉर्च’ चुनाव चिह्न के लिए मारामारी की स्थिति देखने को मिली। यहां निर्वाचन अधिकारी को अध्यक्ष एवं सभासद पदों पर ‘टॉर्च’ सिंबल का आवंटन लॉटरी के माध्यम से करना पड़ा। यहां अध्यक्ष के साथ ही नौ वार्डों में इस सिंबल पर प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में हुए नगर पालिका उत्तरकाशी के चुनाव में ‘टॉर्च’ चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी भूपेंद्र चौहान ने भाजपा और कांग्रेस को पटखनी देकर जीत हासिल की थी। इससे पिछले चुनाव में भी चौहान इसी सिंबल पर सभासद का चुनाव जीते थे। यही कारण रहा कि वर्ष 2013 में हुए नगर पालिका चुनाव में भी निर्दलीय प्रत्याशी जयेंद्री राणा ने इसी सिंबल को अपनाया और भाजपा एवं कांग्रेस के कद्दावर प्रत्याशियों को मात देकर जीत दर्ज की। इस चुनाव में सभासद पद पर भी तीन प्रत्याशियों ने ‘टॉर्च’ सिंबल पर ही जीत हासिल की थी। पिछले तीन चुनावों में लक्की चार्म बनकर उभरे इस सिंबल को लेकर वर्तमान चुनाव में प्रत्याशियों के बीच होड़ सी लग गई। अध्यक्ष पद के लिए चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने ‘टॉर्च’ चुनाव चिह्न की मांग की। इस पर लॉटरी के माध्यम से यह सिंबल आवंटित किया गया। नगर के 11 वार्डों में से वार्ड 4 व 5 में तो भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं, जबकि शेष सभी नौ वार्डों में प्रत्याशियों ने ‘टॉर्च’ सिंबल के लिए आवेदन किया था। स्थिति यह रही कि पांच वार्डों में इस सिंबल के एक से अधिक दावेदार होने पर लॉटरी के माध्यम से आवंटन हुआ, जबकि एक वार्ड में गैस सिलिंडर चुनाव चिह्न का आवंटन भी लॉटरी के माध्यम से किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम देवेंद्र नेगी ने स्वीकारा कि ऐसा कम ही देखने को मिलता है, जब एक सिंबल विशेष के लिए इतने अधिक प्रत्याशी दावेदारी करेें।
विज्ञापन



फोटो
निर्दलीय प्रत्याशियों को लॉटरी से दिया चुनाव चिह्न
नई टिहरी। टिहरी जिले की 10 नगर निकायों के लिए अध्यक्ष और वार्ड सभासद पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के लिए सोमवार को चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 10 निकायों में अध्यक्ष पद पर 61 और वार्ड सभासद के 196 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। निर्दलीय प्रत्याशियों ने गुब्बारा और सिलिंडर चुनाव चिह्न के लिए सर्वाधिक आवेदन जमा किए थे। चंबा नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को लॉटरी के माध्यम से चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। क्योंकि अध्यक्ष पद की तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने सिलिंडर चुनाव चिह्न के लिए आवेदन किया था। एक ही चुनाव चिह्न के लिए तीन आवेदन होने के चलते आरओ ने लाटरी के माध्यम ये चुनाव चिह्न आवंटित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लॉटरी निकालकर बांटे गए चुनाव चिह्न
गोपेश्वर। निकाय चुनाव के लिए सोमवार को राष्ट्रीय पार्टी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। नामांकन पत्र में भरे मनचाहे चुनाव चिह्न लेने के लिए प्रत्याशियों में मची होड़ को देखते हुए लॉटरी सिस्टम से चिह्न आवंटित किए गए। कलक्ट्रेट परिसर के साथ ही संबंधित तहसीलों में चुनाव चिह्न के लिए प्रत्याशियों की भीड़ जुटी रही। नगर पालिका गोपेश्वर के लिए अध्यक्ष और सभासद के प्रत्याशियों में मनपसंद चुनाव चिह्न के लिए होड़ मची रही, जिसे देखते हुए रिटर्निंग ऑफिसर परमानंद राम ने लॉटरी सिस्टम से चिह्न आवंटित करने का फैसला लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed