{"_id":"5bd735e0bdec2269845a9a66","slug":"15408306493-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के संरक्षण के लिए निकाली जन चेतना यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के संरक्षण के लिए निकाली जन चेतना यात्रा
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। मां गंगा के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए श्री रामायण प्रचार समिति द्वारा ऋषिकेश से गोमुख तक जन चेतना कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची यात्रा में शामिल सदस्यों ने लोगों से गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने की अपील की।
यात्रा के संयोजक पं. रवि शास्त्री ने बताया कि बीते 28 तारीख को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट से शुरू हुई जनचेतना कलश यात्रा गंगा के उद्गम गोमुख में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि गंगा मात्र नदी नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था एवं जीवनयापन का मुख्य स्रोत है। गंगा के सहारे कई दुर्लभ वन्यजीवों के अस्तित्व के साथ ही कृषि आधारित आर्थिकी भी टिकी है, लेकिन लगातार बढ़ते प्रदूषण के चलते यह नाजुक पर्यावरण तंत्र विनाश की कगार पर पहुंच गया है। इस मौके पर शांति प्रसाद शास्त्री, चंद्रशेखर भट्ट, विशालमणी मिश्रा, विजय प्रकाश भट्ट, आनंद बहुगुणा, पृथ्वीपाल उनियाल, दीपक बधानी आदि मौजूद रहे।