फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   स्वस्थ जीवन के प्रति जागरुक करने के लिए निकाली पदयात्रा

स्वस्थ जीवन के प्रति जागरुक करने के लिए निकाली पदयात्रा

Tue, 23 Oct 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
स्वस्थ जीवन के प्रति जागरुक करने के लिए निकाली पदयात्रा
उत्तरकाशी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए चार धाम अस्पताल देहरादून के चिकित्सकों द्वारा गंगोत्री से हर्षिल तक पदयात्रा निकाली गई। गंगोत्री मंदिर समिति, रेडक्रॉस सोसायटी व होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी के सहयोग से आयोजित पदयात्रा के दौरान जगह-जगह निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।
विज्ञापन

गंगोत्री धाम, धराली व हर्षिल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान करीब 500 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दल में शामिल चिकित्सकों ने उन्हें निशुल्क परामर्श एवं दवा वितरित कीं। इस दौरान डा. केपी जोशी ने कहा कि अच्छे खानपान व जीवनशैली की मदद से अधिकांश रोगों से बचा जा सकता है। डा. सुषमा जोशी ने कहा कि भोजन पकाने व खाने के लिए तांबे, कांसे व लोहे के बर्तनों का प्रयोग करना चाहिए। यात्रा के दौरान अजय पुरी, माधव प्रसाद जोशी, डा. विशाल, डा. यशपाल रावत, प्रकाश सेमवाल, गंगा भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed