फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   युवा छात्र संसद में क्रीमी लेयर को आरक्षण का लाभ नहीं देने का प्रस्ताव पारित

युवा छात्र संसद में क्रीमी लेयर को आरक्षण का लाभ नहीं देने का प्रस्ताव पारित

Mon, 08 Oct 2018 10:00 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
युवा छात्र संसद में क्रीमी लेयर को आरक्षण का लाभ नहीं देने का प्रस्ताव पारित
उत्तरकाशी। जन मुद्दों के प्रति छात्रों को जागरूक करने एवं उनके विचारों को जानने के लिए नेहरू युवा केंद्र की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर ज्ञानसू में युवा संसद का आयोजन किया गया। साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

युनाइटेड नेशन की पहल पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित युवा संसद में लोकसभा अध्यक्ष दीक्षा रावत की अध्यक्षता में सत्ता व विपक्ष के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसमें प्रधानमंत्री शुभम पंवार, गृह मंत्री अभिषेक राणा, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री अमन राणा, कृषि मंत्री देवेंद्र पंवार, मानव संसाधन मंत्री अंशुल भट्ट, महिला व बाल विकास मंत्री स्मिता पंवार, सचिव आदर्श गर्ग ने सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। विपक्ष में बैठे नेता प्रतिपक्ष अजय पंवार, मनीष भट्ट, अंकित पंवार, प्रीतम शाह, शिवोम उप्पल, सोनम पंवार, श्रुति रावत आदि ने जन समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन

इस दौरान देश भक्ति व राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजयलक्ष्मी रावत प्रथम, अभिषेक राणा द्वितीय, शिवम उप्पल तृतीय रहे। वहीं संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सांसदों का चयन किया गया, जिसमें अभिषेक राणा प्रथम, शुभम पंवार द्वितीय तथा दीक्षा रावत तृतीय रही। तीनों छात्र दिल्ली में होने वाली युवा संसद में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक शिव सेमल्टी, हर्षा रावत, सुमन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed