{"_id":"5bbb862f867a5528376413de","slug":"15390162142-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सोमवार को डीएम डा. आशीष चौहान ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेकर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला अस्पताल पहुंचे डीएम ने वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कुछ जगह क्यूमार्क सिस्टम अपडेट नहीं होने पर डीएम ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इसे शीघ्र अपडेट करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने व मरीजों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डा. सीएस रावत, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बीएस रावत आदि मौजूद रहे।