फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी और सीमावर्ती चौकियों पर चल रहा ऑपरेशन अलर्ट

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी और सीमावर्ती चौकियों पर चल रहा ऑपरेशन अलर्ट

Fri, 28 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी और सीमावर्ती चौकियों पर चल रहा ऑपरेशन अलर्ट

विज्ञापन
चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी।
सामरिक दृष्टि से संवेदनशील उत्तरकाशी जिले में भारतीय सेना द्वारा एक बार फिर से युद्धाभ्यास शुरू किया गया है। चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर जहां वायुसेना ने एंटोनोव एएन 32 मालवाहक विमान की लैंडिंग व उड़ान का ट्रायल किया, वहीं भारत चीन सीमा से सटे नेलांग क्षेत्र में थल सेना की विभिन्न बटालियनों ने संयुक्त युद्धाभ्यास किया। हालांकि सुरक्षा के दृष्टिगत सेना व प्रशासन के अधिकारी युद्धाभ्यास को लेकर कोई भी जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं।
बता दें कि विगत कुछ समय में सीमा पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ की घटनाओं के बाद भारतीय सेना ने उत्तरकाशी सहित अन्य सीमांत क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते उत्तरकाशी की ओर से कभी घुसपैठ की घटना नहीं हुई। इसके बावजूद यहां अग्रिम चौकियों पर सेना और आईटीबीपी के जवान मुस्तैद हैं। यहां सीमावर्ती चौकियों तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। भारत चीन सीमा की निकटतम चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी को भी एयर बेस के तौर पर विकसित कर इसे वायुसेना के विमानों की लैंडिंग और उड़ान के अनुकूल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

ऑपरेशन अलर्ट के तहत आजकल चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी और सीमावर्ती चौकियों पर सेना की गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायु सेना ने एएन 32 मालवाहक विमान की लैंडिंग की। इलाहाबाद स्थित सेंट्रल कमान से उड़ान भरकर आए विमान ने हवाई पट्टी पर लैंडिंग करने के बाद दोबारा उड़ान भरी। इस बीच सेना के अधिकारियों ने हवाई पट्टी एवं एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। भारत चीन सीमा स्थित नेलांग घाटी क्षेत्र एवं अग्रिम चौकियों पर भी थल सेना की विभिन्न बटालियनों ने संयुक्त युद्धाभ्यास किया। सूत्रों के अनुसार आईटीबीपी के साथ ही सेना की सिख रेजीमेंट, आर्टलरी, इन्फेंट्री आदि बटालियनें सीमा क्षेत्र में अभ्यास कर रही हैं। हालांकि राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों द्वारा इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed