{"_id":"5bae590e867a5570ef4d62ed","slug":"15381527016-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉस कंट्री दौड़ एक अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉस कंट्री दौड़ एक अक्तूबर को
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। खेल विभाग की ओर से गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एक अक्तूबर को मनेरा स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि दौड़ अंडर-12, 14, 16 और सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं के बीच होगी। इसमें अंडर-12 एवं 14 आयुवर्ग के धावकों को तीन किमी तथा अंडर-16 एवं सीनियर वर्ग के धावकों को पांच किमी की दौड़ लगानी होगी। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर को सुबह साढ़े आठ बजे से मनेरा स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी आयु प्रमाणपत्र के साथ दौड़ में शामिल हो सकते हैं।