{"_id":"5bae5831867a557f685fb3b8","slug":"153815247920-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री जिले के लिए जनजागृति अभियान छह अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री जिले के लिए जनजागृति अभियान छह अक्तूबर से
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट। पृथक यमुनोत्री जिला बनाने की मांग को मजबूती देने के लिए यमुनोत्री जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बैठक की। समिति ने आंदोलन तेज करने और इसके लिए जन समर्थन जुटाने के लिए संगठन का विस्तार किया। इसके तहत भरत चौहान को समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया। सुरेंद्र रावत व फकीरा लाल संगठन मंत्री बने जबकि अव्वल चंद कुमाई को संयुक्त पृथक जनपद संघर्ष समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने छह अक्तूबर को खरसाली गांव से ग्राम स्तरीय जनजागृति अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर समितियों का गठन कर जनता को आंदोलन के लिए एकजुट किया जाएगा। इस मौके पर बलवीर सिंह, रामानंद डबराल, सुनदेई देवी, किताब सिंह, बेल सिंह राणा और महावीर पंवार आदि मौजूद रहे।