{"_id":"5ba90d71867a557f5f41a06e","slug":"1537805660716-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत निवारण शिविर में 16 शिकायतें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत निवारण शिविर में 16 शिकायतें दर्ज
Updated Mon, 24 Sep 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। शिकायत निवारण शिविर में कुल 16 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से अधिकांश का डीएम डा. आशीष चौहान ने मौके पर ही निस्तारण किया।
शिविर में सरस्वती विद्या मंदिर तिलोथ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने छात्रों की सुरक्षा के लिए विद्यालय तक जाने वाले मार्ग पर रेलिंग लगाने की मांग की। नरेश ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का एक प्राइवेट स्कूल में जुलाई में एडमीशन कराया था, लेकिन विद्यालय प्रबंधन द्वारा उनसे अप्रैल व जून माह की फीस भी वसूली गई। इस पर डीएम ने जिला शिक्षाधिकारी को विद्यालय प्रबंधन का पक्ष जानकर एक सप्ताह के भीतर मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिविर में गणेशपुर की प्रधान पुष्पा चौहान ने क्षेत्र के जगमोहन व रामकुमारी को दिव्यांग पेंशन तथा रामस्वरूप को वृद्धा पेंशन देने की मांग की। साडा गांव के ग्रामीणों ने आपदा से क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजना को दुरुस्त कराने की मांग की। शिविर में जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता व जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने दोनों अधिकारियों का जवाब तलब किया है। इस मौके पर सीडीओ प्रशांत आर्य, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ला, समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडे, जिला उद्यान अधिकारी बृजराज सिंह, जिला शिक्षाधिकारी रामेंद्र कुशवाह आदि मौजूद रहे।