{"_id":"5ba90d6e867a55012c350fba","slug":"15378056571-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी सीख रहे हठ योग व हवन विद्या का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी सीख रहे हठ योग व हवन विद्या का ज्ञान
Updated Mon, 24 Sep 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। शिवानंद योग विद्या पीठ आश्रम की ओर से इन दिनों योग साधना शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें विदेशी साधकों को हठ योग व हवन विद्या का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिवानंद योग विद्या पीठ में 12 से 27 सितंबर तक आयोजित योग साधना शिविर में स्वामी गोविंदानंद के नेतृत्व में अमेरिका, बेलारूस व तुर्की के 15 विदेशी साधकों को हठ योग व हवन विद्या का ज्ञान दिया जा रहा है। अमेरिका निवासी योगाचार्य रॉबर्ट मोसेस इन साधकों को दिन के आठ से नौ घंटे तक प्राणायाम व हठ योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। केरल से आए ऋषि चैतन्य साधकों को दक्षिण भारतीय पद्धति में हवन व पूजा करने का ज्ञान दे रहे हैं, जिसके तहत गणेश हवन, महामृत्युंजय हवन व सुदर्शन हवन के साथ ही देवी व गुरु पूजा का अभ्यास कराया जा रहा है। योगाचार्य पीयूष बलूनी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य योग व भारतीय पूजा पद्धति को पूरी दुनिया में प्रचारित करना है।