फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों में सीजन का पहला हिमपात

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों में सीजन का पहला हिमपात

Sat, 22 Sep 2018 10:21 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों में सीजन का पहला हिमपात
गढ़वाल। पिछले 22 घंटे से केदारनाथ धाम में रुक-रुककर रिमझिम बारिश हो रही है, जबकि मंदिर के दोनों तरफ लगी पहाड़ियों के ऊपरी हिस्सों पर जमकर हिमपात हो रहा है। उधर, शुक्रवार देर शाम से हो रही बारिश के बाद गंगोत्री-यमुनोत्री की पहाड़ियों में सीजन का पहला हिमपात हुआ है, जिससे धाम सहित निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। वहीं पौड़ी में शनिवार सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए हैं। पौड़ी में जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की 48 घंटे भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी किया है। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर भी शुक्रवार रात को हल्का हिमपात हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम सात बजे से केदारनाथ में बारिश शुरू हो गई थी, जो शनिवार को भी दिनभर जारी रही थी। दोपहर बाद केदारपुरी में घना कोहरा छाने से हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित हुई। धाम में मौजूद पुलिस चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि केदारपुरी में लगातार बारिश हो रही है। धाम के ऊपरी पहाड़ियों पर तेज हिमपात हुआ है। उधर, उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार शाम से शुरू हुई रिमझिम बारिश शनिवार पूरे दिन जारी रही, जिससे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी होने के साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के आसपास चार हजार मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। निचली घाटियों में बारिश के चलते धान की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। पूर्व में कम बारिश के कारण नुकसान झेल रहे काश्तकार के लिए धान की कटाई के वक्त हुई यह बारिश बड़ी मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन

वहीं पौड़ी में शनिवार सुबह से बारिश के बाद पूरे दिन कोहरा छाया रहा। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, हीटर बाहर निकाल लिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सितंबर अंतिम सप्ताह से पौड़ी में ठंड शुरू हो जाती है। बारिश के बाद इसके और बढ़ने की संभावना है। उधर, श्रीनगर में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार दोपहर बाद नगर का तापमान 24.2 दर्ज किया गया है। पौड़ी जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से अगले 48 घंटे के भीतर जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते हुए जनपद में अलर्ट जारी किया गया है। डीएम ने कहा कि आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। चमोली जिले में शनिवार को मौसम दिनभर खराब रहा। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर शुक्रवार रात को हल्का हिमपात हुआ। शुक्रवार देर रात से चल रही बारिश शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे थमीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed