{"_id":"5ba672ea867a557ff830292a","slug":"15376350308-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेषज संघ के चुनाव में मनमाने आरक्षण पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेषज संघ के चुनाव में मनमाने आरक्षण पर उठाए सवाल
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। साधन सहकारी समितियों में जिला भेषज संघ प्रतिनिधि के चुनाव बगैर किसी आरक्षण के कराने के बाद अब मनमाने ढंग से आरक्षण थोपे जाने पर प्रतिनिधियों ने रोष जताया है। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
भटवाड़ी प्रखंड में सहकारी समिति सालू सौरा से भेषज संघ प्रतिनिधि के तौर पर चुने गए कमल सिंह राणा ने डीएम को लिखे पत्र में अवगत कराया कि हाल ही में सहकारी समितियों के चुनाव के दौरान भेषज संघ प्रतिनिधियों का चुनाव भी कराया गया था। तब बिना किसी आरक्षण के यह प्रतिनिधि चुने गए और अब इसमें बिना किसी मानक के आरक्षण थोपा जा रहा है। जिससे जिला भेषज संघ में निदेशक और फिर अध्यक्ष पद का निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। उन्होंने मामले में जिला सहकारी निबंधक की भूमिका पर सवाल उठाते हुए डीएम से जांच कराकर न्यायोचित कार्रवाई करने व विभागीय चुनाव निरस्त कराकर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है।