फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   शिक्षकों के रिक्त पदों के विरोध में छात्रों ने पीजी कालेज में की तालाबंदी

शिक्षकों के रिक्त पदों के विरोध में छात्रों ने पीजी कालेज में की तालाबंदी

Tue, 18 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के रिक्त पदों के विरोध में छात्रों ने पीजी कालेज में की तालाबंदी
उत्तरकाशी। शिक्षकों की कमी के विरोध में मंगलवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों ने राजकीय महाविद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने सरकार पर छात्र हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सभी रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लंबे समय से शिक्षकों की कमी झेल रहे पीजी कालेज में तैनात जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, हिंदी व भूगोल के शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है, जिससे आक्रोशित होकर मंगलवार को छात्र संघ पदाधिकारियों व अन्य छात्रों ने कालेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने सरकार पर उच्च शिक्षा के स्तर को गिराने व छात्र हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। छात्रों ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती करने की मांग भी की।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य चौहान ने कहा कि कालेज में भौतिक विज्ञान, गणित, समाजशास्त्र, संगीत आदि कई विषयों के पद पहले से ही खाली पड़े हैं। इसमें भी अब सरकार ने अब जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, हिंदी व भूगोल के शिक्षकों का अन्यत्र ट्रांसफर कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष हुए आंदोलन के बाद सरकार ने भरोसा दिया था कि नए शिक्षक की तैनाती के बाद ही स्थानांतरित शिक्षक को कार्य मुक्त किया जाएगा। वहीं नए शिक्षकों की भर्ती पर उत्तरकाशी कालेज में प्राथमिकता के साथ शिक्षकों को तैनात किया जाएगा, लेकिन सरकार ने अपने दोनों ही वादों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने जल्द मांगों का निस्तारण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में शिवम उप्पल, आकाश भट्ट, दीप्ति चौहान, नितेश मिनान, सुशील नौटियाल, सागर, धर्मेंद्र, शिवम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed