टिहरी बांध झील पर बना यह पुल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। वर्ष 2007 में टिहरी बांध झील का जलस्तर बढ़ने पर देवीसौड़ में बना पुराना मोटर पुल डूब गया था, जिससे दिचली-गमरी क्षेत्र के 40 से अधिक गांव अलग-थलग पड़ गए थे। क्षेत्र की जनता को करीब बीस किमी अतिरिक्त दूरी तय कर धरासू होते हुए आवाजाही करनी पड़ रही थी। वर्षों तक मांग के बाद वर्ष 2011 में पुल को स्वीकृति मिली और वर्ष 2013 में तत्कालीन सीएम विजय बहुगुणा ने इसका शिलान्यास किया था। शुरूआत में पुल की लागत 35 करोड़ रुपये थी, जो निर्माण अवधि खिंचने के साथ 52.75 करोड़ रुपये पहुंच गई। 278 मीटर लंबे पुल की भार वहन क्षमता 24 टन है। इसमें पुल का स्पान करीब 168 मीटर है, जबकि इसके साथ करीब 110 मीटर लंबी फ्लाईओवर एप्रोच बनायी गई है। टिहरी बांध झील पर बना यह पुल इतना लंबा और उत्तराखंड का पहला आर्क ब्रिज है। टिहरी बांध झील पर बना यह पुल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है।
मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने आर्क ब्रिज उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने कुमारकोट-नागराजा मंदिर-कल्याणी मोटर मार्ग, हरेथी-जिनेथ-पैंथर मोटर मार्ग, जगड़ गांव-सेम नागराजा मोटर मार्ग, अनोल से बगोड़ी-पुजार गांव मोटर मार्ग, रौंतल-मुड्किल मोटर मार्ग, सुनार गांव-भड़कोट-अनोल मोटर मार्ग, जानकी चट्टी रिंग रोड, ब्रह्मखाल-जसपुर-खरादी-खनेड़ा मोटर मार्ग, जोगत-दिचली-गमरी गाड़-जसपुर मोटर मार्ग निर्माण के साथ ही राइंका जिब्या कोटधार का नाम स्व.महिमानंद नौटियाल के नाम एवं राजकीय महाविद्यालय ब्रह्मखाल का नाम स्व. अतर सिंह के नाम पर करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने राजकीय महाविद्यालय ब्रह्मखाल के भवन निर्माण, राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में पीजी कक्षाएं शुरू कराने तथा अतिरिक्त कंप्यूटर एवं परिसर में फ्री वाईफाई की सुविधा देने की घोषणा की।
इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण
सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने देवीसौड़ आर्क ब्रिज (5275 लाख), बनास पुल से तप्तऋषि कुंड तक सड़क एवं पुल(194.45), राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में कला संकाय भवन एवं शौर्य दीवार निर्माण(311.31 लाख), ज्ञाणजा मोटर मार्ग(152.67), किशनपुर मोटर मार्ग (119.14), भड़कोट-रौंतल-पुजारगांव मोटर मार्ग(436.96), रामा-बेस्टी मोटर मार्ग डामरीकरण(69.39), किराणू गांव के पटक्यारा तोक में पैदल पुल(70.84), स्वील मोटर मार्ग डामरीकरण(77.29) एवं डिडसारी झूूला पुल(1179.91) कुल 7886.96 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
6074.16 लाख की योजनाओं का शिलान्यास
मणी-भल्डगांव सड़क डामरीकरण (92.41 लाख), पुरोला-कुमोला-गडोली सड़क डामरीकरण (172.19), पुरोला-कुफारा मोटर मार्ग डामरीकरण (144.90), ढुकाना-छाड़ा मोटर मार्ग डामरीकरण (156. 12), मोरी-ओडाटा मोटर मार्ग निर्माण (480 लाख), हुडोली-गैंड मोटर मार्ग डामरीकरण (93.03), पुजेली-कोइराला मोटर मार्ग डामरीकरण (55.35), गोदी-पुजेली मोटर मार्ग डामरीकरण (90.40), खलाड़ी-नेत्री मोटर मार्ग डामरीकरण (33.28), चंदेली-नेत्री मोटर मार्ग डामरीकरण (49.21), खाबली-गुंदियाटगांव मोटर मार्ग सुदृढ़ीकरण(50 लाख), मोरी प्रखंड में 25 किमी पैदल मार्ग निर्माण (311.09), नौगांव प्रखंड में पांच सिंचाई नहरों का जीर्णोद्धार (153.53), पुरोला में 15.82 किमी सिंचाई नहरों का जीर्णोद्धार (105.42), पुरोला में कमल नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य (999.92), जखोल में बाढ़ सुरक्षा कार्य (159.42), गंगटाड़ी, छटांगा एवं सुनारा में लिफ्ट सिंचाई योजना (242.98), स्वील एवं चंदेली में लिफ्ट सिंचाई योजना (209.05), बणगांव में लिफ्ट सिंचाई योजना (90.46), मल्ला सारी से सिल्ला मोटर मार्ग निर्माण (618.33), जोगत तल्ला मोटर मार्ग निर्माण (298.46), गड़त दिवारीखोल मोटर मार्ग निर्माण (336.22), गौलोकधाम खांड से कटखन मोटर मार्ग (143.70), बनकोट मोटर मार्ग (165.74), जोखणी मोटर मार्ग (256.94), चिलोट मोटर मार्ग (169.40) एवं जोगत मल्ला मोटर मार्ग(396.61) कुल 6074.16 लाख रुपये लागत की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।
महिलाओं ने बताई पानी की समस्या
चिन्यालीसौड़। हवाई पट्टी क्षेत्र में लंबे समय से पानी की किल्लत से परेशान क्षेत्र की महिलाएं मुख्यमंत्री से मिलने हवाई पट्टी पहुंची। हालांकि लोकार्पण कायर में पहले ही विलंब होने के कारण सीएम सीधे समारोह स्थल की ओर निकल गए, लेकिन हवाई पट्टी के पास महिलाओं को खड़ा देख उन्होंने डीएम को महिलाओं से मिलने भेजा। पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख रोशनी राणा के नेतृत्व में पहुंची सविता, ऊषा आदि दर्जनों महिलाओं ने डीएम को क्षेत्र में पानी की समस्या के बारे में बताया। इस पर डीएम डा. आशीष चौहान ने मौके पर ही जल संस्थान के ईई को इस संबंध में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।