फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   जाट रेजीमेंट के पर्वतारोही दल ने सतोपंथ हिमशिखर पर लहराया तिरंगा

जाट रेजीमेंट के पर्वतारोही दल ने सतोपंथ हिमशिखर पर लहराया तिरंगा

Fri, 14 Sep 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
जाट रेजीमेंट के पर्वतारोही दल ने सतोपंथ हिमशिखर पर लहराया तिरंगा

विज्ञापन
उत्तरकाशी। टू जाट मुल्तान रेजीमेंट के पर्वतारोही दल ने सतोपंथ (7075 मीटर) हिमशिखर पर सफलता पूर्वक आरोहण कर तिरंगा लहराया। दल के लीडर मेजर उज्ज्वल गुप्ता समेत 12 से ज्यादा जवानों ने एक साथ शिखर पर आरोहण किया। शुक्रवार को बेस कैंप वासुकी ताल लौटा यह दल सोमवार तक उत्तरकाशी पहुंचेगा।

22 अगस्त को हिमशिखर एडवेंचर के माध्यम से भारतीय सेना की टू जाट मुल्तान रेजीमेंट का पर्वतारोही दल सतोपंथ हिमशिखर पर आरोहण के लिए गंगोत्री से रवाना हुआ था। इस दल ने भोजवासा, गोमुख, नंदनवन होते हुए 26 अगस्त को वासुकी ताल (4960) में बेस कैंप स्थापित किया। इससे आगे कैंप-1 और 4 अगस्त को 6450 मीटर ऊंचाई पर समिट कैंप स्थापित कर इस दल ने शिखर पर आरोहण का प्रयास किया, लेकिन उस दौरान बर्फीले तूफान के चलते उन्हें कदम पीछे खींचने पड़े। एक हफ्ते तक बेस कैंप में रहकर मौसम अनुकूल होने का इंतजार करने के बाद दल ने 13 सितंबर की तड़के शिखर की ओर कदम बढ़ाए और सुबह छह बजकर बीस मिनट पर शिखर तक पहुंचने में सफलता हासिल की। दल में शामिल विनोद गुसाईं ने बताया कि टीम लीडर मेजर उज्ज्वल गुप्ता एवं डिप्टी लीडर सूबेदार विनोद कुमार के साथ ही शेखर पंवार, धर्मेंद्र, सतेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, लक्ष्मण सिंह, सुशील कुमार आदि 12 से ज्यादा जवानों ने शिखर पर सफल आरोहण किया। हिमशिखर एडवेंचर के मदन गुसाईं ने बताया कि यह दल सकुशल बेस कैंप पर लौट आया है। सोमवार तक यह पर्वतारोही दल उत्तरकाशी पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed