{"_id":"5b9be9c3867a557f02566f3a","slug":"153694456211-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरोला क्षेत्र के विभिन्न थोकों में आयोजित किए गए ईष्ट देवताओं के जागरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरोला क्षेत्र के विभिन्न थोकों में आयोजित किए गए ईष्ट देवताओं के जागरे
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरोला (उत्तरकाशी)। गणेश चतुर्थी की रात को रवाईं घाटी के विभिन्न थोक में जागरे का आयोजन किया गया। रातभर लोगों ने आराध्य देवी-देवताओं की पूजा की और भजन-कीर्तन किए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया गया। खलाड़ी थोक में आयोजित जागरे में शामिल हुए पुरोला विधायक राजकुमार ने मंदिर निर्माण के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की।
कुमोला थोक के कोटी, देवढूंग, धामपुर, छिबाला, मोल्टाड़ी, कोरना, पुजेली, कुमोला और मखना आदि गांवों के ईष्ट देवता मटिया महासू ओडारू जखंडी (राजा रघुनाथ) का जागरा हर साल पुजेली गांव में मनाया जाता था, लेकिन पुजेली गांव में राजा रघुनाथ के मंदिर निर्माण के कारण दो साल तक जागरा कुमोला गांव में आयोजित किया गया। इस साल पुजेली में राजा रघुनाथ का भव्य मंदिर तैयार होने पर बृहस्पतिवार की रात को जागरा का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पुरोला विधायक राजकुमार ने किया। ग्रामीण पूरी रात लोक गायक अनिल बेसारी एवं साथियों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूमते रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्म सिंह नेगी ने बताया कि अगले वर्ष से इस जागरा को और भव्य रूप दिया जाएगा। उधर खलाड़ी थोक की ओर से आयोजित जागरा में शामिल हुए पुरोला विधायक राजकुमार ने यहां मंदिर निर्माण के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की। यहां भी ग्रामीणों ने रात भर अपने ईष्ट देवों का भजन कीर्तन किया। चंदेली गांव में शिकारू नाग देवता मंदिर में भी जागरा का आयोजन किया गया। यहां ग्रामीणों ने रात भर तांदी नृत्य कर अपने ईष्ट देवों की उपासना की। धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।