{"_id":"5b8977b842c79246725bbc12","slug":"153573572215-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ उठाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ उठाने की अपील
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डीएम ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अंत्योदय, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन मुहैया कराने के लिए जिला पूर्ति विभाग को निर्देशित किया। डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि कोई भी पात्र परिवार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा ने बताया कि योजना के तहत आने वाले परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने योजना से वंचित पात्र परिवारों को शीघ्र निकटतम रसोई गैस एजेंसी से संपर्क कर योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने निकाय कर्मियों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को अपने क्षेत्र में सर्वे कर रसोई गैस से वंचित परिवारों की सूची तैयार करने को कहा है। ताकि पात्र लाभार्थियों को इस योजना से लाभान्वित किया जा सके।