{"_id":"5b477e584f1c1b5d478b63f6","slug":"15314120531-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल एप के जरिये गंदगी की समस्या से निपटने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोबाइल एप के जरिये गंदगी की समस्या से निपटने की कवायद
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला प्रशासन ने मोबाइल एप के जरिए गंदगी की समस्या से निपटने की कवायद की है। डीएम डा. आशीष चौहान ने बृहस्पतिवार को मोबाइल एप ‘स्वच्छता दर्पण’ लांच किया। इसके जरिए नगर में कचरे की लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर भी नकेल कसी जा सकेगी।
बृहस्पतिवार को जिला सभागार में डीएम ने मोबाइल एप ‘स्वच्छता दर्पण’ लांच किया। डीएम ने बताया कि इस एप में कूड़े के ढेर की तस्वीर खींच कर डालने से जीपीएस के माध्यम से उसकी लोकेशन पता चल जाएगी और सफाई कर्मचारी को वहां भेजकर गंदगी साफ कराई जा सकेगी। इसके साथ ही खुले में कचरा फेंकने वालों की फोटो खींच कर इसमें डालने से दोषी का चालान काटने का प्रावधान भी किया गया है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विकास नायक ने बताया कि इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए आधार एवं मोबाइल नंबर अंकित करना जरूरी है। इस मौके पर सीडीओ प्रशांत आर्य, नगर पालिका के प्रशासक अनुराग आर्य, सीएमओ डा.विनोद नौटियाल, रेडक्रास के चेयरमैन अजय पुरी, नेमचंद चंदोक नागेंद्र थपलियाल आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विकास भवन परिसर में की सफाई
उत्तरकाशी। सीडीओ प्रशांत आर्य एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी विजयप्रताप भंडारी के नेतृत्व में पीआरडी के स्वयंसेवकों ने विकास भवन परिसर में सफाई अभियान चलाया। विकास भवन परिसर के आसपास जमा कचरा एकत्र करने के साथ ही गाजर घास को नष्ट किया गया। इस मौके पर सुनील गुसाईं, महादेव गुसाईं, बुद्धि पुवार, विनोद नौटियाल, अतर सिंह मराठा, ममता पंवार, वंदना जौहरी, कुशाल राणा, केदार सिंह आदि अनेक स्वयं सेवक मौजूद रहे।