{"_id":"5b44dffc4f1c1bfb7e8b5623","slug":"15312404432-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों को दी ईवीएन कार्यक्रम की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मियों को दी ईवीएन कार्यक्रम की जानकारी
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। केंद्र सरकार एवं संयुक्त राष्ट्र के तहत संचालित इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (ईवीएन) कार्यक्रम को लेकर पालिका सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएम डा. आशीष चौहान ने कार्यशाला का शुभारंभ कर स्वास्थ्य विभाग के कोल्ड चेन कर्मचारियों को मोबाइल एवं बुक वितरित की।
कार्यशाला का शुभारंभ डीएम ने कहा कि ईवीएन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में संचालित कोल्ड चेन केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों को वैक्सीन एवं जीवन रक्षक दवाइयों के रखरखाव की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए कर्मचारी को दिए गए फोन में ईवीएन एप भी अपलोड किया गया है। वहीं यूएनडीपी के समन्वयक गौरव वर्मा ने बताया कि किसी भी वैक्सीन और दवा को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए एक नियमित तापमान की जरूरत होती है। ईवीएन एप की मदद से कर्मचारी हर दवा के लिए तय तापमान और नियमों की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस मौके पर सीएमओ डा.विनोद नौटियाल, डा.आरसी रावत, राज्य कार्यक्रम अधिकारी ईवीएन डा.अजित, संजय बिजल्वाण, मोहम्मद नदीम जावेद आदि मौजूद रहे।