{"_id":"5b40f5d34f1c1b54238b5048","slug":"153098389011-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुराण कथा के समापन पर कराया गरीब कन्या का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुराण कथा के समापन पर कराया गरीब कन्या का विवाह
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। नगर व्यापार मंडल की ओर से आयोजित ब्रह्म महापुराण कथा के समापन पर एक गरीब परिवार की कन्या का विवाह कराया गया। इस दौरान नवविवाहित युगल एवं श्रद्धालुओं ने बड़कोट की आराध्य देवी भगवती और डख्याटगांव के तटेश्वर महादेव की डोली से आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विगत छह दिन से चल रही ब्रह्म महापुराण कथा में शनिवार को देवी भगवती और तटेश्वर महादेव के सानिध्य में कथा वाचक आचार्य सुशील मोहन शास्त्री ने सभी को भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों के बारे में बताया। इस दौरान नगर व्यापार मंडल द्वारा बड़कोट गांव की सोनिया पुत्री विजय दास का भाटिया गांव के सोहन दास पुत्र पप्पू दास के साथ विवाह कराया गया। इस अवसर पर भगवान सिंह राणा, अमर सिंह एवं सोबन सिंह ने व्यापार मंडल सभागार, राधाकृष्ण मंदिर और धर्मशाला निर्माण के लिए तीन नाली भूमि दान की। इस मौके पर राजाराम जगूड़ी, मंजीत रावत, सुभाष रावत, सतीश जगूड़ी, बृजेश नौटियाल, मुंशीराम बेलवाल, हरीशरण उनियाल, दिनेश उनियाल, वृंदा प्रसाद नौटियाल मौजूद थे।