फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   डोईवाला और दिल्ली की टीम बनी संयुक्त विजेता

डोईवाला और दिल्ली की टीम बनी संयुक्त विजेता

Wed, 09 May 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
डोईवाला और दिल्ली की टीम बनी संयुक्त विजेता
उत्तरकाशी। बीते दो दिन से हो रही बारिश के कारण मनेरा स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रद्द कर दिया गया। फाइनल में पहुंची राजपूत क्लब डोईवाला और डीएस दिल्ली की टीम को संयुक्त विजेता घोषित कर उन्हें डेढ़-डेढ़ लाख रुपये इनामी राशि और ट्राफी दी।
विज्ञापन

मनेरा स्टेडियम में बाड़ाहाट खेल समिति की ओर से आयोजित ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों और सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर डीएस दिल्ली और राजपूत क्लब डोईवाला की टीम फाइनल में पहुंची थीं। दो दिन तक लगातार बारिश के चलते फाइनल मैच कराने की स्थिति नहीं बनने पर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। मंगलवार को दोनों टीमों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये पुरस्कार राशि और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में अपनी टीम के लिए 122 रन और आठ विकेट का योगदान देने वाले बीसीसी उत्तरकाशी के जयवीर नेगी को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। उन्हें 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि राका क्लब मथुरा की ओर से दस विकेट लेने वाले राहुल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और इसी टीम की ओर से सर्वाधिक 154 रन बनाने वाले धनराज को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जसपाल चौहान ने बताया कि बारिश के चलते मैदान की स्थिति खराब होने के कारण फाइनल मुकाबला रद्द करना पड़ा। पुरस्कार वितरण के दौरान राजवंत तड़ियाल, महेश बहुगुणा, मुकेश रावत, धीरज शर्मा, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed