{"_id":"5aec94e44f1c1b3c0a8b800a","slug":"152545405114-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के लिए अब कोर्ट जाएंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के लिए अब कोर्ट जाएंगे ग्रामीण
Updated Fri, 04 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। किम्मी-रस्टाड़ी-कण्डाऊं व कुड़-कोटला मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दूसरे दिन धरना स्थल पर बैठक कर सड़क निर्माण के लिए न्यायालय की शरण में जाने का निर्णय लेते हुए धरना स्थगित कर दिया।
ब्लाक प्रमुख रचना बहुगुणा ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया। बता दें कि सड़क स्वीकृति मिलने के साथ ही इसमें आ रहे पेड़ों का छपान आदि कार्य भी हो चुका है। इसके बावजूद पेड़ों का कटान नहीं होने के कारण सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। धरना स्थल पर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा के दौरान न्यायालय में सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के निर्णय के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। इस मौके पर कंडाऊं की प्रधान सुनीता नौटियाल, कुड़ के प्रधान यशवंत पंवार, कांडा के प्रधान पवन पंवार, राम प्रकाश सुंदरियाल, दौलत राम, बलवंत सिंह, चैन सिंह, सकल लाल, हरदेव सिंह, महिमानंद, विशालमणि बधानी आदि मौजूद रहे।