फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   11 रनों से जीता राका स्पोर्ट्स मथुरा

11 रनों से जीता राका स्पोर्ट्स मथुरा

Thu, 03 May 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
11 रनों से जीता राका स्पोर्ट्स मथुरा
उत्तरकाशी। बाड़ाहाट खेल समिति की ओर से आयोजित ऑल इंडिया टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में राका स्पोर्ट्स मथुरा ने जीत हासिल की। मनेरा स्टेडियम में राका स्पोर्ट्स मथुरा और सावणी सपोर्टर पंजाब के बीच हुए मुकाबले में मथुरा की टीम ने 11 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए मैच में मथुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, जिसके बाद टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 139 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में सावणी स्पोर्ट्स की पूरी टीम 14.2 ओवरों में 128 रन में ही सिमट गई। मथुरा टीम की ओर से इंद्रपाल ने तीन ओवरों में 21 रन देकर पांच विकेट झटके। वहीं टीम के देवेंद्र को 27 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed