फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सड़क दुरुस्त नहीं करने पर आंदोलन करेंगे ग्रामीण

सड़क दुरुस्त नहीं करने पर आंदोलन करेंगे ग्रामीण

Fri, 13 Apr 2018 10:31 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुरुस्त नहीं करने पर आंदोलन करेंगे ग्रामीण
उत्तरकाशी। गंगोरी-संगमचट्टी मोटर मार्ग पर चिवां के निकट खस्ताहाल हुई सड़क से वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क दुरुस्त नहीं कराने पर 19 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नाल्ड के पूर्व प्रधान अतर सिंह पंवार, सतेंद्र पंवार, राकेश राणा, जयवीर सिंह, भरत सिंह पंवार ने बताया कि डोडीताल की ओर जाने वाला गंगोरी-संगमचट्टी मोटर मार्ग वर्ष 2012 की आपदा के बाद से ही खस्ताहाल पड़ा है। बार-बार मांग करने पर भी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। चिवां के निकट कुंडी गदेरे में आए मलबे से क्षतिग्रस्त हुई सड़क अभी तक दुरुस्त नहीं की जा सकती है। बरसात के दौरान तो यहां बड़े वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो जाती है। ग्रामीणों ने इस संबंध में पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर शीघ्र सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर 19 अप्रैल को विभाग के दफ्तर पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed