फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   वायु सेना के सैन्य अभ्यास %गगन शक्ति% की तैयारियां जोरों पर-COORDINATION

वायु सेना के सैन्य अभ्यास %गगन शक्ति% की तैयारियां जोरों पर-COORDINATION

Thu, 12 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
वायु सेना के सैन्य अभ्यास %गगन शक्ति% की तैयारियां जोरों पर-COORDINATION
चिन्यालीसौड़। भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े सैन्य अभ्यास ‘गगन शक्ति’ के लिए चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी और हर्षिल हेलीपैड पर तैयारियां शुरू हो गई है। शुक्रवार को वायुसेना के एएन-32 विमान में सेना के अधिकारी चिन्यालीसौड़ पहुंचेंगे। वायुसेना की ओर से जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिली है।
विज्ञापन

बता दें कि पाकिस्तान और चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच भारतीय वायुसेना सबसे बड़े सैन्य अभ्यास की तैयारी में जुटी है। इसे ‘गगन शक्ति’ का नाम दिया गया है। इसके तहत पाकिस्तान और चीन से लगी सीमा वाले हिस्सों में सैन्य अभ्यास किया जाएगा। बता दें कि जनपद से भी चीन की सीमा जुड़ी है। यहां काफी समय से चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का सामरिक उपयोग के लिए परीक्षण किया जा रहा है। हवाई अड्डे के निर्माण में लगी एजेंसी के परियोजना प्रबंधक घनश्याम सिंह ने बताया कि वायुसेना का सैन्य अभ्यास 17 अप्रैल से शुरू होने की जानकारी मिली है। इसके लिए शुक्रवार को वायुसेना के एएन-32 विमान में वायुसेना के अधिकारी यहां पहुंच रहे हैं। सड़क मार्ग से कुछ वाहन एवं जरूरी उपकरण यहां पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस अभियान के तहत चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी और हर्षिल हेलीपैड पर विमानों और हेलीकॉप्टर की लैंडिंग एवं उड़ान के साथ ही सेना के जवानों को ड्राप करने का अभ्यास किया जाएगा। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने बताया कि वायुसेना की ओर से मिले पत्र में 17 एवं 18 अप्रैल को यहां सैन्य अभ्यास की सूचना दी गई है। इसके लिए व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed