फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   यमुनोत्री हाईवे पर वाहन हादसे में चार घायल

यमुनोत्री हाईवे पर वाहन हादसे में चार घायल

Wed, 07 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर वाहन हादसे में चार घायल

विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार देर रात ओरछा बैंड के निकट हुई वाहन दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनका उपचार कराया और साथ ही नशे में धुत्त होने पर चालान किया। हालांकि प्रतिबंध के बावजूद देर रात वाहन संचालन पर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मंगलवार देर रात करीब 11 बजे उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही यूटिलिटी यमुनोत्री हाईवे पर ओरछा बैंड के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन चालक नौगांव निवासी दीपेंद्र सिंह, जगवीर लाल, उजलिया लाल एवं भटवाड़ी निवासी संजय पाल घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बड़कोट थाने से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष बड़कोट विनोद थपलियाल ने बताया कि चारों घायलों को बड़कोट अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल में चारों लोग शराब के नशे में धुत्त पाए गए। इस पर पुलिस ने उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में जनपद में अधिकांश वाहन हादसे देर रात और नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण हुए। इस पर रात आठ बजे के बाद वाहन संचालन पर पाबंदी भी लगाई गई है। पूर्व में सड़क सुरक्षा को लेकर हुई बैठक में भी डीएम डा. आशीष चौहान ने वाहन हादसे होने पर संबंधित पुलिस बैरियर वाले थानाध्यक्ष की जवाबदेही तय करने की बात कही थी। बावजूद इसके मंगलवार देर रात सड़क पर आवागमन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed