{"_id":"5a9ecd6c4f1c1b387b8ba0e3","slug":"152035694911127-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आराकोट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में दर्ज हुई 127 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आराकोट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में दर्ज हुई 127 शिकायतें
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला।
मोरी ब्लॉक के सीमांत आराकोट गांव में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक राजकुमार एवं जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान के नेतृत्व में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न मुद्दों की कुल 127 शिकायतें दर्ज की गई। इस दौरान कार्यों में लापारवाही के लिए सिंचाई, लघु सिंचाई एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। जबकि बलावट गांव में भूमि अतिक्रमण की शिकायत पर संबंधित पटवारी की जांच एवं कमी पाए जाने पर वेतन रोकने के आदेश दिए गए।
मंगलवार को आराकोट गांव में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याएं पेश की गई। जिसमें सिंचाई विभाग की 15, लोनिवि की 17, पीएमजीएसवाई की 10, विद्युत विभाग की 12, वन विभाग की 8, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग की 6-6 सहित स्वास्थ्य, परिवहन, आबकारी, युवा कल्याण, जलसंस्थान आदि विभागों की कुल 127 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि अन्य शासन स्तर की शिकायतों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
इस दौरान जागटा गांव के बलबीर चैहान ने जिला योजना से हुए नहर निर्माण कार्य का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। जिस पर डीएम ने सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी का स्पष्टीकरण लेने एवं अगले वित्तीय वर्ष में भुगतान करने के निर्देश दिए। वहीं, जखोल - लिवाड़ी फिताड़ी मोटर मार्ग का कार्य बंद होने पर डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारी से स्पष्टीकरण लेते हुए निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। जबकि बलावट गांव के रोशनलाल की पैतृक भूमि पर पटवारी के सहयोग से हुए कब्जे पर डीएम ने प्रकरण की जांच कर पटवारी के वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का करीब 406 ग्रामीणों द्वारा लाभ उठाया गया। समाज कल्याण के स्टॉल में पेंशन के 35 आवेदन तथा पंचायत राज विभाग में जन्म एवं मृत्य के 50 प्रमाण पत्र जारी किए गए। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने 88 ओपीडी रोगियों को दवा वितरित की।
इस दौरान पुरोला विधायक एवं डीएम ने आराकोट क्षेत्र में पर्यटन, बागवानी एवं स्किल इंडिया के माध्यम से रोजगार के नए अवसर तैयार करने का भरोसा दिया। उन्होंने मनरेगा में कार्य करने के इच्छुक ग्रामीणों से टोल फ्री नंबर 18001004113 में अपनी मांग दर्ज करने की अपील भी की।
।। खबर जगमोहन पोखरियाल।।