{"_id":"5a9ecd624f1c1b692a8b5934","slug":"152035694013-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीठ पट्टी के आधा दर्जन गांवों में बंद हुई विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीठ पट्टी के आधा दर्जन गांवों में बंद हुई विद्युत आपूर्ति
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। तहसील के गीठ पट्टी क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में बीते डेढ़ माह से विद्युत आपूर्ति ठप है, जिससे बोर्ड परीक्षार्थियों को काफी दिक्कत हो रही है।
बड़कोट से करीब 45 किमी की दूरी पर स्थित गीठ पट्टी क्षेत्र के निशनी, पिंडकी, मदेश सहित आधा दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। गांव के महावीर पंवार ने बताया कि विभाग ने बिल भुगतान नहीं होने के नाम पर आपूर्ति बंद कर दी है, जबकि जनपद में कई ऐसे लोग हैं जिनका बिल पूरे गांव के बिल से भी अधिक आता है। ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। वहीं बिल भुगतान के लिए बड़कोट पहुंचने तक ही ग्रामीणों के जेब खाली हो जाती है। उन्होंने विभाग से गांव में ही प्रति माह कैंप लगाकर बिल भुगतान की समस्या दूर करने तथा विद्युत आपूर्ति शुरू करने की मांग की है। उधर, सहायक अभियंता गिरीराज सैनी का कहना है कि ग्रामीणों का करीब डेढ़ साल का बिल बकाया है, जिससे आपूर्ति बंद की गई है। कैंप लगाने के लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।